भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन स्थित हबीबी मस्जिद
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्थित एक मस्जिद इन दिनों सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां मस्जिद देखकर सभी की छाती चौड़ी हो रही है। पूरी मस्जिद पर इलेक्ट्रनिक तिरंगा लहलहा रहा है।
भीलवाड़ा में रेलवे स्टेशन के सामने स्थ्ति हबीबी मस्जिद पर इस बार रोशनी को एक नई थीम दी गई है। यहां तीन रंगों से रोशनी की गई है जिससे ये पूरी मस्जिद तिरंगे झंडे से सज गई है। रात में लोगों का बड़ा हुजूम हबीबी मस्जिद की रोशनी को देखने दूर दूर से चला आ रहा है।
किसी मस्जिद पर पहली बार इस तरह की थीम बनाने का श्रेय भीलवाड़ा के स्थानीय लाइटिंग डेकोरेटर अनवर हुसैन अंसारी को जाता है, जिन्होनें सांप्रदायिक सौहार्द, देशप्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए इस मस्जिद को तिरंगे की थीम पर डेकोरेट किया है।
ईद को आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, उससे पहले शहर के बाजारों में सजावट का काम शुरू हो गया है तो वहीं शहर की मस्जिदों को भी रंगारंग रोशनी से सजाया गया है।