आपका खून कितना कीमती है, यह बताने के लिए एक शख्स 15 हजार किलोमीटर तक की पैदल यात्रा पर निकला है।
दरअसल, दिल्ली निवासी किरण वर्मा 15 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान आज अजमेर पहुंचे और सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। किरण वर्मा ने बताया कि रक्त नहीं मिलने के अभाव में होने वाली मौतों को रोकने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है। 15 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होंने 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक से शुरू की थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह करीब एक लाख विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बता चुके हैं।
साथ ही, उनके द्वारा बनाए गए सिंपली ब्लड नामक ऐप की भी जानकारी दे रहे हैं। इस ऐप से वर्तमान में 182 देशों के लगभग 18 हजार लोग जुड़ चुके हैं।