फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरकापरस्ती ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं: फारूक अब्दुल्ला

Fri, 23 Feb 2018 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
farooq - फोटो : self
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि देश में फिरकापरस्ती बढ़ रही है। यह स्थिति देश की एकता के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला आज राजस्थान की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की। जयपुर और अजमेर में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में फिरकापरस्ती के हालात बेहद चिंताजनक है। यह सभी के लिए समानता की भावना के ये खिलाफ है। यह देश का कमजोर कर रही है।

उन्होंने राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कहा कि आवाम ने बता दिया है कि वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी, तो बेहतर परिणाम सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को लेकर जताई ये आशंका

Farooq Abdullah
अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में सबसे बड़ी बाधा है। भारत-पाकिस्तान के बीच यदि लड़ाई शुरू होती है तो उसमे परमाणु हथियारों का प्रयोग हो सकता है। ये स्थिति खतरनाक होगी, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है। 
 
उन्होंने कहा कि इस वजह से पाक से बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दोस्ती की पहल करनी चाहिए। एक हाथ से ताली नहीं बजती, इस मामले में दोनों पक्षों को मिलकर बात करना चाहिए। कश्मीर समस्या पर अब्दुल्ला ने कहा कि वहां भी स्थिति भी जस की तस है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें