फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके खून की कीमत बताने के लिए 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला यह शख्स

Fri, 23 Feb 2018 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे किरण का स्वागत करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपका खून कितना कीमती है, यह बताने के लिए एक शख्स 15 हजार किलोमीटर तक की पैदल यात्रा पर निकला है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली निवासी किरण वर्मा 15 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान आज अजमेर पहुंचे और सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। किरण वर्मा ने बताया कि रक्त नहीं मिलने के अभाव में होने वाली मौतों को रोकने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है। 15 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होंने 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक से शुरू की थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह करीब एक लाख विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बता चुके हैं।

साथ ही, उनके द्वारा बनाए गए सिंपली ब्लड नामक ऐप की भी जानकारी दे रहे हैं। इस ऐप से वर्तमान में 182 देशों के लगभग 18 हजार लोग जुड़ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक 40 बार रक्तदान

अजमेर में पहुंचा किरण(गोले में) - फोटो : amar ujala
वर्मा ने जिला कलक्टर गौरव गोयल से भी मुलाकात की और अपने उद्देश्य के बारे में बताया। किरण ने बताया कि नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन) की रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा लोग रक्त की कमी के चलते मृत्यु का शिकार हो जाते हैं।

ऐसे लोगों के जीवन को बचाने के लिए ही वे इस यात्रा पर निकले हैं ताकि रक्तदान के लिए लोग जागरूक हो सकें और जरूरतमंद को रक्त मिल सके। किरण ने बताया कि एकबार उन्हें दलालों के हाथों रक्त बेचने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने शिक्षण संस्थान में मार्केटिंग हैड की नौकरी छोड़कर पूरी तरह से रक्तदान के प्रति अलख जगाना शुरू कर दिया। वे खुद अब तक 40 बार रक्तदान कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें