फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गधों का मेला', जहां होगा अनोखा ब्यूटी कॉन्टेस्ट

Tue, 26 Sep 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Donkey
विज्ञापन
कल से अनोखा मेला आयोजित होगा। इस मेले में विभिन्न नस्लों के गधे जुटेंगे और लोग अपनी पसंद के गधे खरीदेंगे तथा बेचेंगे।
विज्ञापन


जयपुर से करीब दस किलोमीटर दूर गोनेर रोड स्थित भावगढ़ बंध्या में तीन दिवसीय यह गधा मेला आयोजित होगा। खलखाणी माता गर्दभ मेले का आयोजन नगर निगम के सहयोग से किया जाएगा। इसका औपचारिक उद्घाटन कल शाम पांच बजे किया जाएगा।

श्री खलखाणी माता मानव सेवा संस्थान के संरक्षक ठाकुर उम्मेद सिंह राजावत ने बताया कि अष्टमी के दिन घोड़ों और गधों की सौन्दर्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। समिति अध्यक्ष भगवत सिंह राजावत ने बताया कि इसी दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि पिछले कई सालों से आयोजित हो रहे इस मेले का उद्घाटन करने के लिए नेता तैयार नहीं होते। दरअसल, इस मेले के उद्घाटन के संबंध में कहा जाता है कि जो भी राजनेता इसका उद्घाटन करता है वह अगला चुनाव हार जाता है। इस वजह से नेता इस मेले के उद्घाटन से दूरी बनाए रखते है। मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात से आए घोड़े घोड़ी व गधे शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें