फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से सीधे जुड़ेगा ये शहर, भरेंगे उड़ान

Sun, 06 Aug 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
flight - फोटो : getty images
विज्ञापन
राजस्थान का एक और शहर अब सीधे दुबई से कनेक्ट होने जा रहा है। कुछ दिनों तक वाया जयपुर और फिर सीधे दुबई की उड़ान यहां के लोग भर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल उदयपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से दुबई के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएगी जो वाया जयपुर चलेगी। यात्री भार पर्याप्त मिलने के साथ इसे उदयपुर से सीधे संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी उदयपुर से 12 उड़ानें हैं जो आने वाले समय में 23 हो जाएंगी। उदयपुर से हैदराबाद, बेंगलूरु और चैन्नई के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी। उदयपुर देश के अच्छे एयरपोर्ट में से एक है। यहां हर साल यात्री भार में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें