पेड़ से बंधे चोर की पिटाई करता एक व्यक्ति
- फोटो : amar ujala
दौसा के बांदीकुई में स्थित प्रतिष्ठित नृसिंह मंदिर में शनिवार को मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने की आशंका के चलते एक युवक की जमकर पिटाई की। उसे पेड़ से बांध दिया और फिर उसके घावों पर लाल मिर्च डाली गई।
ये युवक इस प्रताड़ना से चीखता चिल्लाता रहा। मिली जानकारी के अनुसार, नृसिंह मंदिर में दानपेटी के पास युवक को देख पुजारी ने टोका। उसे लगा की युवक वहां चोरी करने के इरादे से दानपेटी को हाथ लगा रहा है। पुजारी का हो—हल्ला सुनकर वहां मौजूद भक्तों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सबने मिल कर पहले उसकी धुनाई की।
इसके बाद से जंजीरों से एक पेड़ के बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की गई। ये युवक लहुलुहान हो गया। बात यहां नहीं रुकी। कोई लाल मिर्च लेकर आया और फिर पिटाई से घायल युवक के जख्मों पर छिड़क दिया। इससे वह कराहा उठा। देखने में शख्स मानसिक विक्षिप्त लग रहा था जो पूछे जाने पर भी अपनी पहचान नहीं बता पा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जब चोरी के आरोपी शख्स से पूछताछ की तो उसको अपना नाम पता कुछ भी नहीं पता था। जबकि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि वो शख्स चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था वहीं मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि वो सिर्फ दानपेटी को हाथ लगा रहा था।
इस घटना के वायरल हुए वीडियो में मंदिर के पुजारी उमेश दास और एक अन्य शख्स गिरिराज मानसिक रुप से विक्षिप्त को डंडो से पीट रहे हैं और इसी आधार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी पाया गया है कि पीड़ित को डंडो से पीटने के बाद उसके जख्मों पर लाल मिर्च भी रगड़ी गई। पुलिस ने पीड़ित शख्स को जयपुर के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है।