फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रहरियों की बिगड़ी हालत, पहुंचाना पड़ा अस्पताल

Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
केन्द्रीय कारागृहों में तैनात जेल प्रहरियों की भूख हड़ताल आज भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे जेलप्रहरियों में से आधा दर्जन से अधिक की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय आह्वान पर दूसरे दिन भी जेल प्रहरी प्रदेशभर में भूख हड़ताल पर रहे। अजमेर केन्द्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि सभी 76 प्रहरी मैस का बहिष्कार कर रहे हैं और काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। भूख हड़ताल कर रहे राहुल और खेतराज की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद शर्मा ने बताया कि सरकार जेल प्रहरियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, इससे जेल प्रहरियों में रोष गहराता जा रहा है। जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी, प्रहरियों की भूख हड़ताल जारी रहेगी।  

जोधपुर जेल में तैनात दो प्रहरियों  पारू और ग्यारसी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर में भी एक जेल प्रहरी की तबीयत खराब होने की सूचना है। अलवर में प्रहरी बाबूलाल शर्मा की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोटा में एक जेलकर्मी लक्ष्मीनारायण ताखर की तबीयत बिगड़ गई। यहां शाम को भी एक जेलकर्मी कमलेश की तबीयत बिगड़ी है। 
विज्ञापन


राजस्थान में 125 से जेल है। जिसमें नौ सेन्ट्रल जेल व अजमेर की हाई  सिक्यूरिटी जेल भी सम्मलित है। इन जेलों में पांच हजार से अधिक जेलकर्मी वर्तमान में तैनात है। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग के सम्बंध में राज्य का गृह विभाग पूर्व में भी स्पष्ट कर चुका है कि उनकी ओर से इस मामले की फाइल वित्त विभाग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें