फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे छोटा कैरम बोर्ड, खेलने के लिए सुनहरी गोटियां और अनोखा स्ट्राइकर

Tue, 12 Sep 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अनोखा कैरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिनीज बुक में 52 रिकॉर्ड बना चुके इकबाल सक्का अब एक और गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने की राह पर हैं। सक्का ने अब विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन


उदयपुर के रहने  वाले सक्का का सोने से बनाया यह कैरम बोर्ड आकार में एक वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्रफल का है। वहीं इसे खेलने के लिए 9 काली और 9 सुनहरी गोटियां भी बनाई है। इसके साथ ही एक लाल रंग की गोटी भी है, जिसे खेल में क्वीन कहा जाता है। इसके अलावा गोटियां चलाने के लिए स्ट्राइकर भी बनाया गया है। इस कैरम को खेलने के लिए सुई बनाई गई है। इस सुई की सहायता से इसे खेला जा सकता है। सक्का के अनुसार वे जल्द ही इसे गिनीज बुक में दर्ज करवाने का दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन

पहले बनाया था तिरंगा

सबसे छोटा कैरम - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले इकबाल सक्का ने विश्व का सबसे छोटा तिरंगा बनाने का दावा भी कर चुके हैं । सक्का ने बताया कि वे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी कृतियों के लिए नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस झण्डे को बनाकर उन्होंने विश्व के सबसे छोटे झण्डे कनाड़ा के राष्ट्रीय ध्वज का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिसका निर्माण कनाड़ा की वाटरलू यूनिर्वसिटी के छात्र ने किया था। सक्का द्वारा बनाया गया यह तिरंगा मात्र 0.5 मिलीमीटर का है। इसका वजन इतना कम है कि मापा नहीं जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें