डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम की कथित बेटी और प्रमुख राजदार हनीप्रीत सिंह की तलाश में तमाम सुरक्षा एजेंसी जुटी हुई हैं। अब हनीप्रीत के राजस्थान में होने के संकेत मिले हैं।
राजस्थान के पाक बॉर्डर के सटे जिले बाड़मेर में हनीप्रीत का मोबाइल ट्रेस होने की जानकारी के सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सरहदी जिले बाड़मेर से हनीप्रीत के मोबाइल के सिग्नल मिले हैं।
हालांकि बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला का कहना है, यह सिर्फ अफवाह है। इस तरह की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
इससे पहले हनीप्रीत के महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल भाग जाने तक की खबरें सामने आती रही हैं।