फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेलेवाले को थानाधिकारी ने मारा था डंडा, अब कोर्ट ने डीजी से मांगा जवाब

Thu, 23 Nov 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने मुरलीपुरा थानाधिकारी के ठेलेवाले से मारपीट करने पर डीजीपी, मुरलीपुरा थानाधिकारी नवीन खंडेलवाल और निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश नरेशचंद जैन की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि 58 वर्षीय याचिकाकर्ता मुरलीपुरा के कैडिया पैलेस चौराहे पर फलों का ठेला लगाता था। याचिकाकर्ता की ओर से निगम में नियमित रूप से कैयरिंग चार्ज भी जमा कराया गया। इसके बावजूद मुरलीपुरा थाना पुलिस उसे आए दिन परेशान करती थी।
विज्ञापन

शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं

court
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि थानाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने 21 अक्टूबर 2016 को याचिकाकर्ता को डंडे से मारा। घटना को लेकर उसने उच्चाधिकारियों को भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं अब उसे ठेला भी नहीं लगाने दिया जा रहा। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें