फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल घोषित होंगे छात्रसंघ चुनावों के परिणाम, यहां ट्रेफिक रुट में होगा बदलाव

Sun, 03 Sep 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में बहुप्रतीक्षित छात्रसंघ चुनाव परिणाम कल घोषित होंगे। इसे लेकर छात्र नेताओं और उनके समर्थकों में अच्छा खासा उत्साह है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ छात्र राजनीति से जुड़े राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों की भी इन चुनाव परिणामों पर बड़ी नजर है। इसी तरह, भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त जाब्ते को प्रमुख यूनिवर्सिटी और उनसे संम्बद्ध कॉलेजों में तैनात किया जाएगा। ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में चुनाव परिणाम घोषित होंगे। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। डीसीपी ट्रेफिक लवली कटियार ने बताया मुख्य रूप से राजस्थान विष्वविद्यालय, राजस्थान काॅलेज, काॅमर्स काॅलेज, महाराजा काॅलेज, महारानी काॅलेज व अन्य काॅलेजों के सामने मुख्य मार्गो पर छात्रों की ज्यादा भीड़ रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुये मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था इस प्रकार से रहेगीं। जिसमें मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार के वाहनों  को नहीं ला सकेंगे।
विज्ञापन


सभी काॅलेजों पर लगा जाप्ता यह तय करेगा कि इस प्रकार के वाहनों को यूनिवर्सिटी/ काॅलेज परिसर से पहले ही डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जावेगा। 

 
विज्ञापन

इस तरह चलेगा शहर का ट्रेफिक....

ट्रैफिक रूल - फोटो : Demo pic
जेडीए की तरफ से गांधी सर्किल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को जरुरत पड़ने पर जेडीए सर्किल से डायवर्ट कर शान्ति पथ एवं रामबाग सर्किल की तरफ निकाला जा सकेगा। ओटीएस की तरफ से गांधी सर्किल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता पडने पर बजाज नगर तिराहे से डायवर्ट कर बजाज नगर थाने के सामने से टोंक पुलिया के नीचे से लक्ष्मी मंदिर होकर निकाला जायेगा। 

रायल्टी तिराहा से गांधी सर्किल की तरफ आने वाले यातायात को झालाना बाईपास होकर निकाला जायेगा। इसी प्रकार गांधी नगर मोड एवं यूनिवर्सिटी मोड़ से जेएलएन मार्ग पर आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता पड़ने पर डाईवर्ट कर लक्ष्मी मन्दिर, टोंक पुलिया के पास से बजाज नगर थाना बजाज नगर तिराहा होकर ओटीएस की तरफ निकाला जायेगा। 

महारानी काॅलेज पर मतगणना के दौरान अशोक मार्ग पर आवश्यकता होने पर एमआई रोड़ एवं अशोक मार्ग पर नियमित चलने वाले वन-वे को हटाया जायेगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी, राजस्थान काॅलेज, काॅमर्स काॅलेज, महाराजा काॅलेज, महारानी काॅलेज के सामने मुख्य मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें