फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट बदलवाने के लिए भाई-बहन ने मोदी को लिखा खत, मिला ये जवाब

Sat, 17 Jun 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीएमओ का पत्र और दोनों बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के मंडाना इलाके में निराश्रित गृह में रहने वाले सूरज और सलोनी की प्रधानमंत्री कार्यालय ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नोटबंदी के बाद गत 24 मार्च को इन बच्चों के बंद पड़े घर से बाल कल्याण समिति को 96 हजार के पुराने नोट मिले थे। पीएमओ ने प्रधानमंत्री कोष से निराश्रित भाई-बहनों को 50 हजार रुपए, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत पांच वर्षों के लिये बीमा प्रीमियम की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


मामला नोटबंदी के बाद मार्च महिने का है। माता—पिता की मौत के बाद से ही नाबालिग भाई—बहन सूरज और सलोनी कोटा में एक निराश्रित गृह में रह रहे हैं। इसी दौरान नोटबंदी के बाद बाल कल्याण समिति की ओर से इनके मंडाना में बंद पड़े घर की तलाशी लेने की गुजारिश की गई थी। इसके बाद पुलिस ने 2013 से बंद पड़े इनके घर की तलाशी ली तो 500 और 1000 के पुराने नोटों की कुल 96,000 की रकम पुलिस को बरामद हुई। यह रकम बाल कल्याण समिति द्वारा आरबीआई कोटा में बच्चों के नाम एफडी कराने ले जाई गई तो वहां से मना कर दिया गया था।

मामले में पीएमओ तक बात पहुंची तो वहां से एक पत्र भेजा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरिश गुरुबख्शाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से 6 जून को भेजा गया पत्र उन्हें मिल गया है। इसमें आर्थिक सहायता के साथ बीमा पॉलिसी के लिए भी लिखा गया है। सलोनी और सूरज के पिता की साल 2007 में मौत हो गई थी और साल 2013 में मां की हत्या कर दी गयी थी। तभी से ये दोनों राजकीय निराश्रित गृह में दिन काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें