फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बदमाशों ने युवक से मारपीट कर कैश और मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 17 Oct 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बदमाशों ने युवक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। फिर उससे कैश और मोबाइल छीन लिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर घर के मालिक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अजमेर में लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के केसरगंज में खाना खाकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और कैश लूट लिया। युवक से लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन

मामला अजमेर के क्लॉक टावर इलाके का है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भजनगंज निवासी टीकमचंद उर्फ टिनचु ( 44) ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे वह गोल चक्कर केसरगंज पर खाना-खाने के लिए आया था। जीसीए चौराहे की तरफ पैदल जा रहा था। पीछे से दो बदमाशों ने रोककर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक लड़के ने दो मोबाइल और रुपए छीन लिए। उसे जमीन पर पटक कर उसके अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। पहले तो पीड़ित ने मामला दर्ज नहीं कराया था लेकिन जिस घर में सीसीटीवी लगा था, उस मकान का मालिक बाबू मोहल्ला निवासी अतुल अग्रवाल पुलिस के पास पहुंचा। सीसीटीवी दिखाकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


नशे की लत ने बनाया लुटेरा  

पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट व लूट करने वाले 2 आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। क्लॉक टावर थाने के सब इंस्पेक्टर केशाराम ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी राजू ( 23 ) और उसके साथी विजयनगर निवासी राजू ( 19 ) ने टीकमचंद से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस बरामदगी के साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें