फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खुलेगा नेत्रहीन बच्चियों के लिए प्रदेश का पहला आवासीय विद्यालय

Sun, 01 Oct 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय
विज्ञापन
प्रदेश में अब जल्द ही नेत्रहीन बच्चियों के लिए पहला आवासीय विद्यालय जल्द ही खुलने वाला है। यह विद्यालय अजमेर में खोला जा रहा है और इसका उद्घाटन 3 अक्टूबर को निशक्तजन विभाग के आयुक्त धन्नाराम पुरोहित करेंगे। यह विद्यालय विश्व मित्र जन सेवा समिति की ओर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व मित्र जन सेवा समिति के संरक्षक डाॅ. कृष्णानंद महाराज ने बताया कि संस्था के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर दृष्टिहीन बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय शास्त्री नगर में खोला जा रहा है। इस विद्यालय में सभी सुविधाएं बालिकाओं के लिए निशुल्क रहेगी। यह प्रदेश का पहला विद्यालय है। इस विद्यालय में ब्रेललिपि के टीचर्स शिक्षा प्रदान करेंगे। डाॅ. कृष्णानंद महाराज ने बताया कि उन्होंने यह महसूस किया कि दृष्टिहीन बालिकाओं के माता-पिता अपने आप को हीन भावना से देखते थे। ऐसे में उन्होंने विद्यालय खोलकर बच्चियों को सक्षम बनाने का निर्णय किया और इस विद्यालय को बनवाया। इस विद्यालय में हाॅस्टल की सुविधा भी रहेगी। साथ ही, बालिकाओं की सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें