फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नंबर आने पर पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर सरहद तक पहुंचा ये बच्चा

Sun, 15 Oct 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बॉर्डर पर पहुंचा बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने एक बच्चे का पकड़ा है। पूछताछ में इस बच्चे ने बताया कि कम नंबर आने पर ये घर छोड़कर यहां तक पहुंच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय तारबंदी के पास सीमा सुरक्षा बल की धनाना चौकी पर तैनात जवानों को एक बच्चा घूमते हुए दिखा। इस पर यहां तैनात सीमा प्रहरियों ने बच्चे को पकड़कर उससे पूछताछ की और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों को बच्चे ने बताया कि वह जोधपुर जिले की लूणी तहसील का रहने वाला है। परीक्षा में नंबर कम आने पर उसके पिता ने उसे डांट-फटकार लगाई।

इसके बाद नाराज होकर वह घर से निकल गया और पैदल चलते-चलते धनाना सीमा चौकी के समीप तक पहुंच गया। बच्चे के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल ने बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें