अजमेर संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सीएम वसुंधरा राजे अजमेर पहुंची तो उनसे पुलिस की दरिंदगी का शिकार हुए मासूम का परिवार भी मिला।
सीएम राजे ने होटल मेरवाड़ा एस्टेट में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली और सर्वसमाज से जनसंवाद भी किया। इस दौरान राजे के सामने बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में रहने वाला बालक के परिवार ने भी अपनी व्यथा सुनाई।
परिवार का आरोप है कि अजमेर जिले के हरमाड़ा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने 12 साल केे मासूम के पैरों में कील ठोक कर टॉर्चर किया। उसे 10 दिन तक थाने में रखा और बाद में बंदूक की नोक पर जबरन जुर्म कबूल करवाया गया। मामले में मुख्यमंत्री ने जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।