फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवंरी केस में पैरवी कर रहे वकील ने कमिश्नर पर लगाए ये आरोप

Thu, 21 Sep 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता अशोक जोशी
विज्ञापन
जोधपुर शहर में पुलिस सुरक्षा के बीच व्यापारी वासुदेव सिंधी की हत्या के बाद पुलिस कमिश्नर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक और बहुचर्चित भंवरीदेवी अपहरण व हत्या मामले में पैरवी कर रहे अधिवक्ता अशोक जोशी ने कहा कि जोधपुर जेल में बंद भंवरीदेवी मामले का एक आरोपी जेल से सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बात करता है। पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ की इस आरोपी से सांठ-गांठ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस उन्हें भंवरीदेवी अपहरण हत्या मामले में सीबीआई की पैरवी नहीं करने के लिए दबाव भी बना रही है। इसके लिए उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए परेशान भी किया जा रहा है।

जोशी ने आरोप लगाए कि भंवरी मामले में उन्हें कई बार धमकियां मिली, जिसकी पूरी जानकारी कोर्ट और सीबीआई के अधिकारियों को भी दी। इसके बाद सीबीआई के निदेशक ने पत्र लिखकर चीफ सेक्रेटरी को अवगत करवाया और सुरक्षा की मांग की। इस पर राज्य सरकार के गृह विभाग ने डीजीपी और जोधपुर जिला कलक्टर को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद पुलिस कमिश्नर ने इन आदेशों की पालना तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जांच भी सीबीआई को सौंप दी जाए

अधिवक्ता अशोक जोशी
दुष्कर्म के मामले में एक पीड़िता की पैरवी करने पर लूनी पुलिस थाने में दर्ज मुकदमें में उन्हें परेशान किया जा रहा है। साथ ही, आरोपी पूर्व विधायक मलखानसिंह विश्नाई के दामाद आईपीएस कैलाश विश्नोई के दबाव में एडीसीपी विपिन शर्मा ने उन्हें भंवरीदेवी मामले में पैरवी नहीं करने के लिए दबाव बनाया। इसमें पुलिस के कई अधिकारी भी शमिल हैं। इस सबंध में उन्होंने कोर्ट में शिकायत दी, जिस पर कोर्ट ने मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस आयुक्त अशोक राठौड़ सहित अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायत है। ऐसे में इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी जाए, ताकि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की आरोपियों के साथ मिलीभगत का खुलासा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें