गौ-पालन और गौ-पालकों को बढ़ावा देने के उददेश्य से जल्द ही एक पोर्टल लॉच होने जा रहा है। जिसके माध्यम से गायों की खरीद और बिक्री की जा सकेगी। राजस्थान सरकार को गौ-पालन विभाग जल्द ही ऐसा पोर्टल लांच करने जा रहा है।
इस पोर्टल पर विक्रेता गाय के बारे में तमाम जानकारी अपलोड कर सकेगा। इसके बाद खरीदार इसी जानकारी के माध्यम से सीधे विक्रेता से बात कर सकता है। विभाग का कहना है कि इससे दलालों की भूमिका खत्म होगी और बेहतर नस्ल की गायें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।