फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर तनाव, समर्थकों के साथ MLA अरेस्ट

Sun, 24 Dec 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
dr. kirodi lal meena - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के  जालोर में शंखवाली गांव में मंदिर प्रवेश को लेकर आज तनाव व्याप्त हो गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दलितों के साथ मंदिर में प्रवेश करने जा रहे राजपा विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और उनके करीब 50 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



कुछ देर बाद डॉ. मीणा और उनके समर्थकों जमानत पर रिहा कर दिया। दरअसल, शंखवाली गांव में स्थित एक मंदिर को समाज विशेष निजी मंदिर बताता है। डॉ. मीणा ने आज समर्थकों के साथ इस मंदिर में प्रवेश की घोषणा की थी। 

दोपहर में उन्होंने आहोर में शंखनाद रैली को संबोधित किया। इसके बाद दलितों के साथ इस मंदिर में प्रवेश के लिए उन्होंने कूच किया। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। प्रशासन ने राजपुरोहित समाज और मीणा से कई दौर की बातचीत की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के बाद बढ़ा तनाव

dr. kirodi lal meena
डॉ. मीणा जब समर्थकों की साथ मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे तब कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए किरोड़ी समर्थकों को रोकने की कोशिश की। वे नहीं मानें तो पुलिस ने कानून व शांति बनाए रखने के लिए डॉ. किरोडीलाल मीणा सहित पचास समर्थको गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। मीणा ने बाद में कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें