फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: कांग्रेस ने अलवर में पत्ते खोले, अजमेर-मांडलगढ़ पर चुप्पी

Sun, 24 Dec 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
karan singh yadav
विज्ञापन
राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस ने आज अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की आज नई दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में अलवर लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। यादव ने मीडिया को दिए एक बयान में संगठन के इस निर्णय की पुष्टि की। 

डॉ. यादव अलवर से एक बार सांसद और बहरोड़ से दो बार विधायक रह चुके है। इससे पहले वे राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस के अधीक्षक भी रह चुके है। स्थानीय राजनीति में उनकी गहरी पैठ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके नाम पर सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो संसदीय और एक विधानसभा सीट पर है उपचुनाव

EVM
राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट मांडलगढ़ पर उपचुनाव होने है।

अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ और अजमेर लोकसभा सीट सांवरलाल जाट के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। इसी तरह कीर्ति कुमारी के निधन के कारण भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट खाली हुई है। 

कांग्रेस ने अभी केवल अलवर को लेकर ही फैसला लिया है, अन्य जगह के बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ। अलवर से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी एमपी प्रत्याशी की दौड़ में शामिल थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें