फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा दरगाह में बनेगा 15 करोड़ की लागत से तेलंगाना हाउस

Thu, 07 Sep 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ख्वाजा दरगाह में पहुंचे तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आज तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन


अजमेर स्थित दरगाह में जियारत के बाद तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने मीडिया को बताया कि तेलंगाना सीएम की मन्नत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में कबूल हुई थी उसी का नजराना पेश करने के लिए ख्वाजा के दरबार पर आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना सीएम की ख्वाहिश है कि अजमेर में 15 करोड़ की लागत से तेलंगाना हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान और दरगाह कमेटी के नुमाइंदों, खादिमों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने दरगाह दीवान आबेदीन से भी मुलाकात की और तेलंगाना हाउस बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें