अमरनाथ यात्रियों पर हमले को ख्वाजा साहब की दरगाह के सज्जादानशीन सैयद जैनुल आबेदीन खान ने कायरता करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देशवासियों को एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने सरकार से सैनिकों को पाकिस्तान के खात्मे के लिए पूरी स्वतंत्रता देने की अपील भी की।
ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान सैयद जेनुल आबेदीन खान ने कहा कि पाकिस्तान उनका पुश्तैनी दुश्मन है और वही इस तरह की कायराना हरकत करता है। अमरनाथ एक धार्मिक आस्था का केन्द्र है। इस पर हमला करने की वजह देश को तोड़ने की साजिश रचना है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वह अलगाववादियों और आतंकवादियों की इस साजिश को कामयाब नहीं होने दे और एकता का परिचय देकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे। दीवान ने यह भी कहा कि सरकार भी सैनिकों को स्वतंत्रता दे ताकि वे आतंकियों के कैम्पों को तबाह कर सके।