फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक ही दिन में सामने आए 12 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज

Wed, 23 Aug 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर में लगातार स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता नजर आ रहा है। रोजाना यहां आधा दर्जन से ज्यादा स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में यहां चिकित्सा महकमे में हडकंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर संभाग में आज भी 12 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं। ये मरीज संभाग के चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर व मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के पॉजीटिव आने के बाद सभी मरीजों को एमबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एहतियात के तौर पर पॉजीटिव मरीजों के परिजनों को भी टेमीफ्लू दी जा रही है। पिछले 19 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 90 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज यहां सामने आ चुके हैं। जिसमें 6 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि इस बार मानसून में स्वाइन फ्लू के वायरल के हाइपर होने के कारण चिकित्सा विभाग की नींद उड़ी हुई है। सीएमएचओ की ओर से हाई अलर्ट जारी करते हुए ऐसे मामलों में कोई कोताई नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें