फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया के पास संदिग्ध अरेस्ट, बाइक बरामद

Tue, 24 Oct 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोहम्मद अजीत शेख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती जिले जैसलमेर के पास पुलिस ने आज संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसने अपना नाम मोहम्मद अजीत शेख बताया है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मोहम्मद अजीत शेख के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया पुलिस ने संभावना जताई है कि बरामद बाइक चोरी की है। प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध से कोई विशेष जानकारी हासिल नहीं हो पाई है, लेकिन रामगढ़ पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि वह चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें