फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के एमबीएस अस्पताल में मौत के बाद आत्मा को लेने आए लोग

Sat, 03 Jun 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एमबीएस अस्पताल
विज्ञापन
कोटा के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में शनिवार को अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में कुछ लोग अपने परिजन की आत्मा लेने पहुचे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल में शनिवार को कुछ लोग अपनी परिचित की मौत के बाद पहुंचे। उन्होंने वार्ड के दरवाजे पर नारियल, गेंहू, अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा अर्चना की और करीब दस मिनट बाद वहां से रवाना हो गए। इधर, वार्ड के गेट के बाहर पूजा अर्चना का सामान पड़ा देख वहां भर्ती मरीज और उनके परिजन सकते में आ गए। बातचीत में पता चला कि जिन लोगों ने यहां टोटका किया उनके परिवार में से किसी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके चलते वे यहां आत्मा लेने आए थे। अस्पताल प्रशासन को भी इसकी खबर मिली, लेकिन वह भी अंधविश्वास के इस मामले में कुछ जवाब नहीं दे पाए। अभी यह भी पता नहीं चल सका कि वह लोग कौन थे जो यह टोटका करके गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें