फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, दर्जनों गाड़ियों के शीशे टूटे

Wed, 28 Dec 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी में कई घरोंं को नुकसान हुआ है। वहीं गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के कृष्णा कॉलोनी में बुधवार की देर रात को दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में मकानों को नुकसान हुआ। वहीं गाड़ियों के भी शीशे टूट गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार शाम को एक महिला कॉलोनी से जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया लेकिन युवक उसके साथ बदतमीजी करते रहे। इसी बीच मौके पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते-देखते दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। 


सूचना पर पुलिस बल और डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, हालात काबू में है। शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ है। जिसमें घरों और गाड़ियों को नुकसान हुआ। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी। समय रहते जानकारी मिलती तो पुलिस मौके पर पहुंचती और विवाद नहीं बढता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें