फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3rd Grade Teacher Protest: जयपुर में धरने पर बैठे शिक्षकों को पुलिस ने खदेड़ा, महिला टीचरों को भी दौड़ाया

Wed, 28 Dec 2022 11:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों की मांग को लेकर शिक्षक धरने पर बैठे थे लेकिन पुलिस ने सर्द रात में शिक्षकों को खदेड़ दिया। शिक्षकों को बस में भरकर जयपुर से बाहर छोड़ा गया।
विज्ञापन
शिक्षकों की आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों की मांग एक बार फिर उठ रही है। इसी मांग को लेकर संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने जयपुर में शहीद स्मारक पर तबादलों की सूची जारी करवाने के लिए आक्रोश रैली का आयोजन किया था। शिक्षक कड़कड़ाती सर्दी में धरने पर डटे थे लेकिन पुलिस ने आंदोलनकारियों का बोरिया-बिस्तर छीन कर खदेड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल के नेतृत्व में राज्य के कोने-कोने से आएं ग्रेड तृतीय शिक्षकों शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए। सभी शिक्षकों ने रात को शीतलहरों के कहर के बीच डटे रहने का ऐलान भी किया था लेकिन रात होते ही पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया। आंदोलन में महिला शिक्षक भी थीं, उन्हें भी पुलिस ने रात में दौड़ा-दौड़ कर खदेड़ा। इसके साथ ही हरपाल दादरवाल सहित कई शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही शिक्षकों को बसों में भरकर जयपुर से बाहर छोड़ आए।


इस आक्रोश रैली को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन देते हुए शामिल हुए। इस आंदोलन में शिक्षकों की पीड़ा को देखते हुए जो भी वक्ताओं ने उद्बोधन दिया, उसमें शिक्षकों के लिए तबादला एक सपना सा हो गया है। लेकिन अब इस सपने को हर हाल में साकार करने के लिए अगर राजस्थान सरकार कोई सार्थक निर्णय नहीं लेती है तो संयुक्त शिक्षक मोर्चा का प्रत्येक सदस्य दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें