अलवर में ब्रहस्पतिवार को फिर एक महिला तेज रफ़्तार बस का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस ने महिला सफाई कर्मचारी को लापरवाही के चलते कुचल दिया। बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक पूजा सुबह सफाई के लिए अपनी मां के साथ निकली थी परंतु बेरियर चौक पर तेज गति से आ रही बस ने पूजा को कुचल दिया।
मृतका की मां किनञा देवी के अनुसार मृतका पूजा काफी लंबे समय से अपने पीहर में रह रही थी। बताया जा रहा है पति के साथ अनबन के चलते पूजा अपने और दो बच्चों का सड़कों पर सफाई करके पेट पाल रही थी लेकिन ब्रहस्पतिवार को उन दो मासूमों का जीवन चलाने वाली उनकी मां काल का ग्रास बन गई। घटना की जानकारी पाते ही फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।मृतका के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपी बस चालक घटनास्थल से बस छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुटी गई है।