चैम्पियंस ट्रॉफी भारत के पास होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना और दुआओं का दौर शुरू हो चुका है। उदयपुर में मंगलवार को विशेष पूजा का आयोजन हुआ। इसके तहत सूरजपोल स्थित बाला हनुमान मंदिर पर छः फीट ऊंची अगरबत्ती की धूप लगाई गई।
मंदिर के महंत ने अखंड अगरबती को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और भक्त भी मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक अनुज सिंह ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया भर में हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। खासकर भारत में, यहां क्रिकेट एक धर्म है। हमारे भारत के लिए प्रार्थना अभियान के साथ, हम पूरे देश की प्रार्थनाओं को एक साथ लाने का इरादा रखते हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत का सेमीफाइनल अब बांगलादेश से होगा। भारत की जीत के लिए देश भर में प्रार्थनाएं होने लगी हैं।