फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर तक पहुंची किसान आंदोलन की आग, दूध-सब्जियों की सप्लाई रोकेंगे किसान

Tue, 13 Jun 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए किसान नेता और पूर्व विधायक नारायणराम बेडा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन के बाद अब राजस्थान के किसान भी आंदोलन की राह पर हैं। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जागृति सेवा संस्थान ने 16 जून को जोधपुर में धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है साथ ही किसानों ने आंदोलन के तहत इस बार शहर के बजाए गांवों को बंद करवाने का निणर्य किया है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक और किसान नेता नारायणराम बेडा ने बताया कि इसके तहत 16 जून को जोधपुर में धरना प्रदर्शन के बाद प्रत्येक दिन एक एक गांव को बंद कर इन गांवों से शहर में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद करने का निर्णय किया है, ताकि किसानों की मांगे सरकार तक पहुंच सके और सरकार किसानों के हितों और मांगों पर ध्यान दे। गौरतलब है कि 2015-16 में समर्थन मूल्य पर खरीद की गए मूंग की राशि का भुगतान करने, किसानों को फसल खराबे का मुआवजा देने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के साथ ही किसानों को नि:शुल्क बिजली देने, सस्ते और रियायती दर पर खाद्य और बीज उपलब्घ करवाने के साथ ही किसानों की ज्वंलत मांगों को आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें