अजमेर के इंडोर स्टेडियम में आज मुस्लिम एकता मंच का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय को एकजुट करके शिक्षा को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में अयोध्या का मंदिर-मस्जिद विवाद भी छाया रहा और अधिकांश वक्ताओं ने आपसी सहमति से इसका हल निकालने की बात कही।
मुस्लिम समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से मुस्लिम एकता मंच का गठन किया गया था। सम्मेलन में अयोध्या के मंदिर-मस्जिद विवाद पर मुस्लिम समाज के वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आर्ट आॅफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर जिस तरह आपसी सहमति से हल करवाने का प्रयास कर रहे हैं, यह सराहनीय है। इस तरह से ही इसका हल निकलना चाहिए जिससे कि माहौल ना बिगड़े।
इस दौरान मंच से मुस्लिमों को एक करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। सम्मेलन को मौलाना कमरुद्दीन, शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, मौलाना अयूब कासमी सहित अन्य ने विचार प्रकट किए।