फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से सटे इलाकों में भी फिल्म 'पद्मावती' पर गुस्साए लोग

Sun, 19 Nov 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फिल्म के विरोध की रणनीति तैयार करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर समूचे देश में चल रहे विरोध के साथ अब पाकिस्तान बार्डर से सटे इलाकों में भी विरोध के स्वर बुलंद हो चुके हैं। स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज सर्व समाज की बैठक में फिल्म के विरोध की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


बैठक में एकराय होकर सभी ने फिल्म 'पद्मावती' का विरोध करने का निर्णय लिया। इसके तहत एक 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अब आगामी 25 नवम्बर से आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई। बैठक में आगामी 1 दिसम्बर को भारत बंद के आह्वान के तहत जैसलमेर बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसने की बात कही गई। वहीं आगामी 25 नवम्बर से धरना प्रदर्शन के साथ ही छोटे-छोटे कस्बों को भी बंद करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने फिल्म को लेकर कहा कि किसी भी सूरत में इतिहास के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्व समाज की बैठक में विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला, राज परिवार सदस्य रेणुका भाटी, विक्रमसिंह नाचना, प्रधान अमरदीन फकीर, यूआईटी चेयरमैन जितेन्द्रसिंह, सभापति नगर परिषद कविता खत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें