फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के प्रदर्शन पर रोक के पत्र से मचा हड़कम्प, बाद में निकला यह मामला

Sun, 05 Nov 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
PADMAWATI - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच इसके सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक संबंधी पुलिस महकमे का एक कथित पत्र वायरल हुआ। इसके बाद राजस्थान से लेकर मुंबई तक इस पत्र को लेकर खासा हडकम्प मचा। 
विज्ञापन


दरअसल,राजस्थान के उदयपुर जिले में आज सुबह से यह अफवाह तूल पकड़ गई कि एसपी ने सभी अधीनस्थों को पद्मावती फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक का आदेश जारी किया है। इस तरह का एक पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर राजपूत समाज से जुड़े संगठनों ने चेतावनी दे रखी है।  
 
विज्ञापन

पुलिस ने दी यह सफाई

Padmawati Postar - फोटो : Padmawati Postar
यह मामला पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। बाद में इस संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया गया।

पुलिस ने साफ किया है कि पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है।  पुलिस अधीक्षक ने इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों की चेतावनी के मद्देनजर अधीनस्थों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने प्रदर्शन होने की स्थिति में  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि यह अफवाह इस पत्र के प्रारूप को लेकर फैली। इस पत्र का विषय पद्मावती को शहर के सिनेमाघरों में रोक लगाने बाबत लिखा था। वहीं, आगे उपाधीक्षक की ओर से थानाप्रभारी को लिखा गया कि पद्मावती को शहर के सिनेमाघरों में रोक लगाने बाबत एपी साहब की ओर से 31 अक्टूबर को जारी पत्र आपको मिल ही गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें