बीकानेर के घनी आबादी क्षेत्र में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक लगी आग छह जनों की मौत का कारण बन गई। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम के बाहर के 3 मकान भी ध्वस्त हो गए। घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए। 16 को अब तक अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
पुलिस ने 5 जनों की मौत की पुष्टि कर दी है, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। हादसा आज सुबह पौने ग्यारह बजे सोहनगिरी क्षेत्र में हुआ। हादसा इतना भयावह था कि कई घंटे तक हुए धमाकों को रोकने में पुलिस-प्रशासन भी लाचार दिखा। इलाका तंग होने के कारण घायलों को चादर में लपेटकर लोग कंधे पर उठाए एम्बूलेंस तक लाते नजर आए।
पूरे क्षेत्र में घंटों तक धुंआ रहा जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई है। वहीं घटनास्थल तक न तो दमकल पहुंच सकी और न ही एम्बूलेंस।