फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक कर छह लोगों की मौत, गर्मी बनी मौत का कारण !

Mon, 05 Jun 2017 09:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लेकिन राजस्थान के जालोर जिले के बोकड़ा गांव में तो गर्मी का वीभत्स रुप देखने को मिला है। इस गांव में बीते 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह सभी मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है। इनमें से चार उम्रदराज लोग थे व एक महिला करीब 45 वर्षीय थी। सभी के परिवारजन का कहना है कि गर्मी के कारण नाक से खून निकलने लगा व उल्टी होने लगी।

गांव में उपर्युक्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण इन लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पांच महिलाएं व एक पुरुष सम्मलित है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है छह मौत का कारण गर्मी नहीं हो सकती। प्रशासनिक अधिकारी किसी बीमारी की आशंका व्यक्त कर रहें है।
विज्ञापन


वहीं गांव में छह मौत के बाद मातम पसर गया है। साथ ही ग्रामीणों में इस बात का भी रोष है कि गांव में इतनी मौत होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी देरी से पहुंचे।

जानकारी के अनुसार दो मौत शनिवार देर रात्रि को हुई। जबकि चार मौत रविवार दोपहर बाद हुई। मृतकों में मूल कंवर (80), मोरकी देवी (45), भोलाराम (70), उमराव कंवर (60), भंवर कंवर (80) व पांची देवी (70) सम्मलित है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें