फेमस जेम्स बांड सीरीज का हिस्सा रहे सर रोजर मूर का निधन हो गया है। जेम्स बांड सीरीज की कई फिल्मों का हिस्सा रहे मूर का राजस्थान से भी लगाव रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 1982 में आयी जेम्स बांड सीरीज की आॅक्टोपसी मूवी का अधिकतर हिस्सा राजस्थान के उदयपुर में ही शूट किया गया था। सर रोजर मूर के अतिरिक्त इस मूवी में भारतीय कलाकार कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में थे। आॅक्टोपसी की शूटिंग उदयपुर के श्रीनिवास पैलेस, लेक पैलेस, पिछोला सहित अन्य स्थानों पर हुई थी। फिल्म से जुड़े जानकार बताते है कि उदयपुर आॅक्टोपसी ऐसी पहली हॉलीवुड मूवी थी जिसकी शूटिंग उदयपुर में की गई थी। फिल्म की यूनिट ने उदयपुर में करीब चार माह तक शूटिंग की थी।
सर रोजर मूर को भी उदयपुर खासा पसंद आया था। आॅक्टोपसी की शूटिंग के बाद उदयपुर दुनियाभर में पर्यटकों की पसंंद बन गया था। झीलों की नगर के नाम से मशहूर उदयपुर बाद में डेस्टिनेशन वैडिंग के तौर पर भी मशहूर हुआ था। आॅक्टोपसी में सर रोजर मूर और कबीर बेदी के अतिरिक्त माउड एडम्स, क्रिस्टीना वेबॉर्न, लुईस जॉर्डन भी थे।