फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर हादसाः विवाह स्थलों पर नकेल कसना शुरू, 12 से अधिक सीज

Fri, 12 May 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
भरतपुर के सेवर स्थित मैरिज गार्डन में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को जयपुर में नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। निगम में अवैध रुप से चल रहे दर्जनभर से अधिक विवाह स्थलों को सीज कर दिया। गौरतलब है कि भरतपुर में बुधवार रात अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन में खाना खाते हुए लोगों के ऊपर पर दीवार गिर गई थी, जिससे 24 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल हुए कई लोगों का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद सरकार ने तीन कमेटियां गठित कर रिपोर्ट सात दिनों में देने की बात कही, वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मैरिज गॉर्डनों पर जांच के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम ने अवैध मैरिज गार्डनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। ये कार्रवाई आमेर जोन में हुई है। निगम सूत्रों के अनुसार ये विवाह स्थल नगर निगम से रजिस्टर्ड नहीं हैं। निगम प्रशासन की टीम ने शिव मैरिज गार्डन, आमेर बाग, जमीदारा मैरिज गार्डन, कार्ड नाइट मैरिज गार्डन समेत 12 से अधिक विवाह स्थलों को सीज किया है। यहां विरोध की आशंका को देखते हुए निगम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। दूसरी तरफ शहर में और भी अवैध विवाह स्थल संचालित हो रहे हैं। इस मामले में नगर निगम प्रशासन की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे है।

रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कई साल पहले लागू होने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन के इनके संचालन में नगर निगम स्टाफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन बिना रजिस्ट्रेशन के बिना के ही संचालित किया जा रहा था। गार्डन में करीब डेढ़ सौ फीट चौड़ी और करीब पन्द्रह फीट ऊंची दीवार बारिश और आंधी के चलते गिर गई। उसके नीचे लोग दब गए। हादसे में 24 लोगों की मौत होगई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद गार्डन में कई खामियां सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें