स्वाइन फ्लू के कारण शुक्रवार को जयपुर में एक मासूम और एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जयपुर में स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित ढाई वर्षीय मासूम अजान और 50 वर्षीय मंगलीदेवी की मौत हो गई। इससे पूर्व बुधवार को एक 64 वर्षीय व्यक्ति की भी एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई थी। इस तरह इस सीजन में अकेले जयपुर में 10 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। जबकि प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 मौतें हो चुकी है।
इस बार गरमी के सीजन में भी स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों ने इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयासों के दावों की पोल खोल दी है। स्वाइन फ्ले के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है। गरमी में स्वाइन फ्लू के वायरस की सक्रियता पर विशेषज्ञ भी आश्चर्य जता रहे है।