फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखावाटी को मिलेगा बड़ी लाइन का तोहफा, 9 दिसंबर को चलेगी पहली ट्रेन

Sun, 03 Dec 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान के शेखावाटी अंचल के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों के लिए बड़ी लाइन की गाड़ी में सफर करने का सपना 9 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चूरू सीकर रेल मार्ग पर बड़ी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद अब इस रूट पर ट्रेनें दौड़ने लगेगी जिसका शुभारंभ 9 दिसम्बर को विधिवत रूप से होगा। 


इस मार्ग पर शुरू होने वाली पहली ब्रॉडगेज लाइन ट्रेन को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि चूरू सीकर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन के बाद 9 दिसम्बर से  चूरु-सीकर ट्रेन दौड़ेगी।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन चूरु रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन को सुबह 11.30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे और सवारी गाड़ी को सीकर के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीकर से बीकानेर और श्रीगंगानगर के लिए भी  ट्रेनें शुरू की जाएगी। इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें