राजधानी जयपुर में रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक यात्री के पास से नकली नोट बरामद हुए है। पश्चिम बंगाल का यह युवक इन नोटों को जयपुर के बाजार में खपाने के लिए लेकर आया था।
यह कार्रवाई एसओजी ने की। आरोपी के पास से पुलिस ने दो—दो हजार के 95 नोट बरामद किए हैं। जिनका मूल्य 1.90 लाख रुपए है। जानकारी के मुताबिक पं. बंगाल मुर्शीदाबाद निवासी राजीव शेख को नकली नोटों के साथ पकड़ा है। आरोपी की उम्र 19 साल है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। एसओजी यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि ये नकली नोट लेकर वह कहां से आया है।