फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की ये गंदी हरकत कर देगी शर्मसार, वीडियो हुए वायरल

Sat, 07 Oct 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वीडियो पिक्चर
विज्ञापन
महिला मरीजों के साथ डॉक्टर की घिनौनी हरकतों का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि जांच के नाम पर यह यूनानी डॉक्टर महिला मरीजों के साथ अश्लील हरकत करता है। इस संबंध में शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर स्थित चौपासनी रोड पर स्थित एक यूनानी डॉक्टर की क्लिनिक से जुड़ा है। ये वीडियो यहां के प्रताप नगर थाना इलाके में क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर के होने का दावा किया जा रहा है। किसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिए थे, लेकिन फिर हटा लिए।

इस संबंध में प्रतापनगर थाने में शिकायत भी की गई है। इसके अनुसार इस डॉक्टर के दो अलग-अलग वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में यह डॉक्टर यहां क्लिनिक पर आई महिला मरीजों की जांच के नाम पर अश्लील हरकतें करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब स्थानीय लोगों ने देखे वीडियो...

वीडियो पिक्चर
लोगों का आरोप है कि यह व्यक्ति डॉक्टरी के नाम पर पेशे को बदनाम कर रहा है। वीडियो के अनुसार पहले यह प्राइवेट डॉक्टर महिला मरीज को जांच के लिए क्लिनिक के भीतर ही बने एक कमरे में लाता है और जांच के नाम पर अश्लील हरकतें करता है। महिला मरीज को कभी टेबल पर लिटाकर तो कभी टेबल से उठाकर यह महिला मरीज को अपनी बांहों में भरता है।

हालांकि वीडियो में महिलाएं भी डॉक्टर की इन हरकतों का विरोध करती नहीं दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों में डॉक्टर के खिलाफ काफी रोष है। उनका कहना है कि भगवान का दर्जा मिलने वाले पेशे को यह डॉक्टर किस तरह बदनाम करने की कोशिश करता है इन वीडियो में यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

उधर, पूरे मामले के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन भी सक्रिय हुए और इस घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें