बीजेपी के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रामगंज में हुए उपद्रव मामले में कहा कि देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यहां लोगों से शांति की अपील भी की है।
दरअसल, शाहनवाज हुसैन आज अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर और अकीदत के फूलों का नजराना पेश किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शाहनवाज ने रामगंज में हुए उपद्रव पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन यहां आॅल इंडिया शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में शाहनवाज ऐसे बच्चों का सम्मान करेंगे जिन्होंने गरीबी में रहते हुए भी कामयाबी हासिल कर अपनी पहचान बनाई है।