टैंकर जहां से चोरी किया जा रहा था तेल
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने आज एक ढाबे पर पाम आॅयल के टेंकरों से आॅयल चोरी करने वाली गैंग का भंड़ाफोड़ किया है। ये पॉम आॅयल यहां से नकली घी बनाने वालों को सप्लाई करने की बात सामने आई है।
घटना अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने दो टैंकरों को जब्त किया है और उनमें से निकाले गए एक दर्जन टिन पाम आॅयल भी बरामद किया है।
थानागाजी अलवर मार्ग पर नारायणपुर बाईपास पर अलवर मन्नाका ढाबे पर गुजरात नम्बर के दो टैंकरों से पाम ऑयल के एक दर्जन पीपे भरकर चोरी करने वाली गैंग पकड़ी है। चोरी किए गए पाम ऑयल को बाजार में नकली घी में मिला कर सप्लाई किया जाता है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई तो ढाबे के पास खड़े टैंकरो से 6 पीपे तो भरकर जमीन पर रखे थे, जिनको होटल में रखा जा रहा था। इसी दौरान मौके पर पुलिस को देखते ही दोनों टैंकरो पर पाम ऑयल भर रहे युवक भागने लगे व टैंकरो के चालक टैंकरों को लेकर अलवर की ओर भागने लगे। इस पर नारायणपुर पुलिस ने दोनों टैंकरो का पीछा करके उन्हें जब्त कर चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया।
होटल संचालक ने बताया कि पाम ऑयल नारायणपुर कस्बे में मजीद की तेल मिल पर सप्लाई होता हैं। थानाधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।