फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह का आज भी व्यस्त कार्यक्रम, दोपहर बाद जाएंगें दिल्ली

Sat, 22 Jul 2017 08:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। उनकी व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह नौ बजे से ही हो जाएगी।
विज्ञापन




सबसे पहले वे शकुन होटल में शहर के प्रबुद्धजनों व साधु—संतों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात का यह सिलसिला सुबह करीब दस बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाह का प्रदेश पदाधिकारी व प्रकल्पों से भी चर्चा का कार्यक्रम है।


जबकि दोपहर 12 बजे से अमित शाह सांसद और विधायकों के साथ संवाद करेंगे व लंच करेंगे। इसके बाद वे भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें। जहां वे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के विदाई समारोह के कार्यक्रम में सम्मलित होकर देर रात्रि को जयपुर लौट आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें