फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बल्लियों पर क्यों टिका है ये ट्रक

Wed, 19 Jul 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीवरेज के गड्ढे में धसा ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रक पलट रहा था और इसे रोकने के लिए बल्लियां लगाई गई। इसे देखने वाले अफसरों पर अपनी खीझ उतारते नजर आए। 
विज्ञापन


दरअसल, एनसीआर में शामिल अलवर में सीवरेज लाइन डालने के लिए कई जगह खुदाई की गई थी। यह काम आरयूआईडीपी ने करा रही है। लापरवाह अफसरों ने सीवरेज के लिए खोदे गए गड्डों को ढंग से नहीं भरवाया। इस अनदेखी के कारण ठेकेदार भी उन पर लीपापोती कर चलते बने।  

अब बारिश के दौरान ये उनकी ये पोल सामने आ रही है। जगह-जगह सड़क धंस गई है। ये लापरवाही लोगों की जान पर बन आई है। इन गड्डों की वजह से आए दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाओं को शिकार हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही मामला आज सामने आया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से गुजर रहा मार्बल से भरा ट्रक सड़क में पोल के कारण धंस गया। यह पलटने लगा तो आसपास के दुकानदारों ने बल्लियां लगाकर इसे रोका। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां आए दिन हादसे हो रहे है और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें