फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swine Flu: सीनियर आईएएस एनसी गोयल भी आए चपेट में

Sun, 21 May 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी एन.सी.गोयल स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए है। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें रविवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार आईएएस अधिकारी गोयल की स्थिति सामान्य है। डॉ.सुधीर भंडारी उनका इलाज कर रहे है। गरमी के बाद भी स्वाइन फ्लू का असर कम होता नहीं दिख रहा है। स्वाइन फ्लू से राजस्थान में जनवरी से लेकर अब तक 37 लोग दम तोड़ चुके हैं। अकेले जयपुर में 11 लोगों की मौत इस बीमारी के कारण हुई है। 

अतिरिक्त निदेशक डॉ.आदित्य आत्रेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जांच के लिए सैंपल कलेक्शन की सुविधा राज्य में सभी राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि स्वाइन के उपचार के लिए टेमीफ्लू सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है। निजी चिकित्सा संस्थानों को उनकी मांग के अनुरूप यह दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। 
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण

चिकित्सा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार यदि आपको बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना एवं उल्टी दस्त आदि लक्षण प्रतीत होते हैं तो तुरन्त चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें