स्वतंत्रता दिवस एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाने का फैसला एक निजी स्कूल को भारी पड़ गया। स्कूल का यह फरमान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फिर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई।
मामला उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित रेयाॅन स्कूल का है। शुक्रवार को स्कूल के सभी बच्चों को आदेश का पर्चा दिया गया कि स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाएगा और 15 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। किसी ने यह आदेश फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद वाट्सएप पर भी यह मैसेज वायरल हो गया। इसकी तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी।
स्कूल के इस फरमान को नियम विरूद्ध बताकर लोगों ने जमकर आलोचना की।