फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे छोटी जिला प्रमुख घोड़ी पर बैठ यूं बन गई बड़ी मिसाल

Fri, 08 Dec 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घोड़े पर सवार जिला प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ऐसी शादी जहां जिला प्रमुख घोड़ी पर सवार हुई तो लोगों ने तालियां बजाई। सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख लोगों के लिए मिसाल बन गई।
विज्ञापन


सीकर की जिला प्रमुख अपर्णा रोलन की शादी 10 दिसंबर को है। इससे पहले उनकी बिंदौरी निकाली गई। यह आयोजन समाज को संदेश देने वाला रहा। 'बेटा-बेटी एक समान' और 'बेटी बचाओ' का संदेश देने के लिए अपर्णा को दूल्हे की तरह सजाया और फिर घोड़ी पर बिठाकर उनकी बिंदौरी निकाली गई। 
विज्ञापन

गानों पर लगाए जमकर ठुमके

घोड़े पर सवार जिला प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
बिंदौरी का आयोजन पैतृक गांव सिंगरावट में कल रात हुआ। बिंदौरी में परिजनों के साथ खुद अपर्णा ने भी ठुमके लगाए। इस दौरान अपर्णा ने दूल्हे की तरह शेरवानी और साफा पहना। 

गौरतलब है कि सीकर की अपर्णा रोलन राजस्‍थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख है। इनके पिता भजन लाल रोलन सीकर जिले के आरटीओ है। अपर्णा की शादी 10 दिसम्बर को जयपुर में पूर्व डीआईजी आरपी सिंह के बेटे दीपक से होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें