फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट फोन के साथ साउदी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जैसलमेर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के सम क्षेत्र में पुलिस ने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे साउदी अरब के नागरिक सहित पांच जनों को धरा है। सीमावर्ती क्षेत्र सैटेलाइट फोनों के इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित है। पांचों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार खूफिया एजेंसियों द्वारा सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष नजर रखी जाती है। यहां बगैर अनुमति ये फोन इस्तेमाल नहीं हो सकते।
विज्ञापन


एजेंसियों को सम क्षेत्र में सैटेलाइट फोन के बार-बार सक्रिय होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने सम क्षेत्र के एक रिसोर्ट में छापा मारकर साउदी अरब निवाली आमिल सलेमान और उसके चार दोस्तों को पकड़ लिया। इनसे एक सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। सलेमान के साथ जोधपुर के दो और उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति ठहरे हुए थे। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ईलाके में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।

साथ ही सभी होटलों व रुकने के स्थानों पर भी सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसिंयां ही करती है। आम नागरिक के पास इसका पाया जाना चिंता का कारण है। इसलिए इस मामले की जांच हर प्रकार से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें